फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता चपलोत एवं उपाध्यक्ष श्रीमती श्रेया गर्ग का शुक्रवार को दिगंबर जैन समाज की ओर से दिगंबर जैन मंदिर परिसर में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समाजजनों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास एवं जनहित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।

स्वागत समारोह में समाज के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष ममता चपलोत एवं उपाध्यक्ष श्रेया गर्ग का अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश चपलोत तथा रौनक गर्ग का भी समाज की ओर से स्वागत किया गया।

समाजजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष से नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा सभी वर्गों को साथ लेकर नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा व्यक्त की। पदाधिकारियों ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए नगरहित में सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के मदनलाल धर्मावत, विनोद धर्मावत, राजेश धर्मावत, अशोक छाबड़ा, प्रवीण छाबड़ा, संजय छाबड़ा, राजकुमार बड़जात्या, विनोद जैन एवं प्रकाश चंद्र जैन, अमित पाटौदी सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द एवं नगर विकास को लेकर चर्चा भी हुई।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story