फतहनगर: दिव्या सोनी ने एपीओ प्री-2026 परीक्षा में हासिल की सफलता
स्वर्णकार समाज की प्रतिभावान बेटी दिव्या सोनी के चयन से फतहनगर-सनवाड़ में खुशी की लहर, परिजनों और समाजजनों ने दी शुभकामनाएं।

तस्वीर में फतहनगर की दिव्या सोनी औपचारिक पोशाक में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं।
फतहनगर। स्वर्णकार समाज की प्रतिभावान बेटी सुश्री दिव्या सोनी ने एपीओ (सहायक अभियोजन अधिकारी) प्री-2026 कानूनी परीक्षा में चयनित होकर उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन की जानकारी मिलते ही फतहनगर-सनवाड़ स्वर्णकार समाज में हर्ष का माहौल बन गया।
दिव्या सोनी स्वर्गीय श्री मदनलाल सोनी की सुपौत्री एवं श्री गोपाल सोनी की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर समाजजनों एवं परिजनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाजजनों ने कहा कि दिव्या सोनी की सफलता युवा वर्ग के लिए प्रेरणादायक है। उनकी मेहनत एवं प्रतिभा से समाज का गौरव बढ़ा है। समाज की ओर से दिव्या सोनी को आगामी चरणों में सफलता प्राप्त कर सहायक अभियोजन अधिकारी के रूप में उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
