फतहनगर–सनवाड़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 में स्थित पोल नंबर 9 का बिजली का खंभा पिछले कई दिनों से झुका हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभे के झुक जाने के कारण बिजली के तार आसपास से स्पर्श कर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार इस संबंध में लगभग 20 दिन पूर्व विद्युत विभाग की हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। शिकायत दर्ज होने के बावजूद विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि झुका हुआ खंभा और तारों का आपस में संपर्क लगातार दुर्घटना की आशंका पैदा कर रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते खंभे को ठीक नहीं किया गया और किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान होता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी।

क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार्ड संख्या 1 स्थित पोल नंबर 9 की तत्काल मरम्मत कर खंभे को सीधा करने तथा संभावित हादसे को टालने की मांग की है। मामला लंबे समय से लंबित रहने के कारण क्षेत्र में लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story