फतेश्वर बाला जी मंदिर में 19वां निशुल्क योग शिविर आयोजित
भारत स्वाभिमान न्यास के नेतृत्व में योगाचार्यों ने योगाभ्यास कराया, आयुर्वेदिक जानकारी भी साझा की गई

उदयपुर। फतेश्वर बाला जी मंदिर परिसर, बेडवास, उदयपुर में भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत के नेतृत्व में 19वां निशुल्क योग शिविर आयोजित हुआ। शिविर में योगाचार्य उमेश श्रीमाली और प्रीतम सिंह चुंडावत ने योगाभ्यास कराते हुए उपस्थित लोगों को विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया।
शिविर में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। साथ ही योगाचार्य एवं वैद्य डॉ. नरेन्द्र कुमार सनाढ्य ने आयुर्वेद संबंधी जानकारी साझा करते हुए हर कार्य और अभ्यास में आयुर्वेद के सिद्धांत अति सर्वत्र वर्जयेत का पालन करने का अनुरोध किया।
योगाचार्य हीरा लाल, नंद किशोर, गिरिश प्रजापत, मनोलाल सुकवाल, रोशन झा और डॉ. नारायण सिंह चावड़ा ने भी शिविर के संचालन में सराहनीय सहयोग प्रदान किया। इस संबंध में मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने जानकारी दी। नरेश पूर्बिया ने बताया कि 20वां निशुल्क योग शिविर गोवर्धन सागर पाल पर सुबह 6 से 7.30 बजे आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन स्थानीय लोगों के बीच स्वास्थ्य और आयुर्वेदिक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
