फतहनगर। 'वंदे गंगाजल संरक्षण जनजागृति अभियान' के अंतर्गत बुधवार को नगर की श्री कृष्णा महावीर गौशाला में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 5 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जल संकट जैसी गंभीर वैश्विक चुनौती से निपटने के लिए सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने सामूहिक भागीदारी निभाते हुए जल संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने वर्तमान समय में बढ़ते जल संकट को एक गंभीर चुनौती करार दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को जल के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि प्रत्येक व्यक्ति जल संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बनाए। वक्ताओं ने न केवल जल बचाने, बल्कि जल स्रोतों के संवर्धन के लिए भी सक्रिय रूप से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने इस अभियान को जनमानस में जल के प्रति चेतना जागृत करने की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।


इस गरिमामयी कार्यक्रम में पशुपालन विभाग से सुरेश जैन, सुरेंद्र छगानी, शैलेंद्र, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर, गौशाला अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, समाजसेवी बिहारी लाल अग्रवाल, मनोहर लाल कावड़िया, श्रीमती रितु अग्रवाल, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर चारण और कल्याण सिंह पोखरना मंचासीन रहे। कार्यक्रम में जगदीश चंद्र मुन्दड़ा, कैलाश अग्रवाल, मांगीलाल साँखला, कैलाश खंडेलवाल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पश्चात गौशाला परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गौशाला पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण एवं ऊपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जैन संतों ने गौशाला का अवलोकन कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतिन सेठिया, जैन समाज के वरिष्ठ दिनेश सामर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने और समाज में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story