फतहनगर के वार्ड नंबर 23 स्थित संजय कॉलोनी कच्ची बस्ती के निवासियों के लिए लंबे समय से लंबित पट्टों का इंतजार अब समाप्त होने की ओर बढ़ गया है। शनिवार को मावली के एसडीएम द्वारा कच्ची बस्तीवासियों को पट्टे जारी करने की प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त किए जाने के बाद बस्ती में खुशी का माहौल है।

संघर्ष समिति एवं विकास समिति वार्ड नंबर 23 के अध्यक्ष बनवारी लाल तम्बोली के नेतृत्व में लंबे समय से चल रहे पट्टा वितरण आंदोलन को इस निर्णय के साथ बड़ी सफलता मिली है। समिति ने इसे कच्ची बस्ती के निवासियों के एकजुट संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि वर्षों से किए जा रहे प्रयास आखिरकार सफल हुए हैं और अब कच्ची बस्ती के पात्र परिवारों को पट्टे जारी किए जाएंगे।

इस अवसर पर संघर्ष समिति और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मावली के एसडीएम रमेश सिरवी, श्री कृष्ण गोपाल पालीवाल तथा अधिशासी अधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके सकारात्मक निर्णय से कच्ची बस्ती के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अपने आवास का कानूनी अधिकार प्राप्त होगा।

संघर्ष समिति ने कहा कि यह सफलता सभी बस्तीवासियों की एकता, धैर्य और निरंतर संघर्ष का परिणाम है। समिति ने विश्वास जताया कि शीघ्र ही पात्र परिवारों को पट्टे वितरित किए जाएंगे, जिससे वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और कच्ची बस्ती के निवासियों को उनके आवास का कानूनी अधिकार मिल सकेगा।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story