फतेहनगर में महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विकल्प संस्थान की ओर से संचालित पंख महिला आर्थिक सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सिलाई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाली 51 महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं, उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियां हासिल करने वाली तीन महिलाओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विकल्प संस्थान पिछले तीन वर्षों से फतेहनगर में पंख महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना और आर्थिक रूप से सशक्त करना है।

समारोह में संस्थान की सचिव ऊषा चौधरी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक महिला में प्रतिभा और हुनर होता है। जरूरत उसे पहचानकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की है। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल का उपयोग स्वरोजगार शुरू करने और रोजगार के अवसर विकसित करने में करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रेया गर्ग, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, एडवोकेट अरुण पालीवाल, शैलेश पालीवाल, भगवती जोशी, पूर्व पार्षद हेमा देवड़ा, पार्षद विकास लावटी, फतेहनगर थाना पुलिस से अशोक जी तथा सामाजिक कार्यकर्ता मांगीलाल लाल जी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने महिलाओं के हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विकल्प संस्थान की ओर से कुसुम दवे, देवेंद्र सिंह, बंशीलाल, दिलना, ममता एवं नीलम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह में प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें अपने प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल को रोजगार में बदलकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story