फतेहनगर: मेवाड़ टेंट व्यवसाय संघ ने भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया आम पन्ना
भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से मेवाड़ टेंट किराया व्यवसाय संघ ने सनवाड़ चौकड़ी पर आम पन्ना वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

फतेहनगर में मेवाड़ टेंट किराया व्यवसाय संघ के सदस्यों ने भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों को राहत देने के लिए आम पन्ना वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
फतेहनगर। भीषण लू और तपती गर्मी के बीच आमजन व राहगीरों को शीतलता प्रदान करने के नेक उद्देश्य से मेवाड़ टेंट किराया व्यवसाय संघ, फतेहनगर ने गुरुवार को सनवाड़ चौकड़ी पर केरी-पानी (आम पन्ना) वितरण का सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किया। चिलचिलाती धूप में राहगीरों के लिए यह आयोजन राहत का बड़ा जरिया बना।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर चारण ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वच्छ भारत अभियान का प्रभावी संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने परिवेश में स्वच्छता बनाए रखें, क्योंकि स्वच्छ वातावरण ही एक स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से स्वच्छता के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।
इस सेवा कार्य के मुख्य अतिथि भाजपा एससी मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, पूर्व पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, शिवलाल शर्मा तथा पूर्व पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मेवाड़ टेंट किराया व्यवसाय संघ के अध्यक्ष मुकेश टाक के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन में संघ के समर्पित सदस्यों चेतन सेन, संतोष पुरी, बंटी सेन, बंटी बाबेल, रिंकू लोहार, पिंटू लोहार, राकेश आचार्य, यश टाक, प्रवीण सेन, प्रकाश शर्मा, मदन माली, लोकेश शर्मा, दिनेश लोहार, ईश्वर खटीक व प्रकाश पुरी ने सक्रिय भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में राहगीरों ने केरी-पानी का सेवन कर गर्मी से राहत महसूस की। सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन की सफलता से प्रेरित होकर संघ के सदस्यों ने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जनोपयोगी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
