फतहनगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसलिया में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विद्यालय परिसर के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए व्यापक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में बादाम, आम, सहजन, सेमल, अर्जुन एवं हवन सहित 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को भी पौधे वितरित कर उन्हें अपने घर तथा आसपास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रभारी प्रहलाद राय बड़गुर्जर ने बताया कि विद्यालय में वर्ष 2023 से अब तक 2000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पौधों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में उपाचार्य श्रीमती दीप्ति बाला यादव, एसडीएमसी विधायक प्रतिनिधि शोभ सिंह चौहान, मनरेगा कार्मिक, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय में लगातार चल रहे इस अभियान ने हरित परिसर के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों और उपस्थित जनों को जागरूक करने का संदेश भी दिया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story