फतहनगर। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। अवकाश के बाद विद्यालय परिसर बच्चों की किलकारियों और उमंग से गूंज उठा। बुधवार को सत्रारंभ के पहले ही दिन विद्यार्थियों में नया जोश और उमंग नजर आया।

प्रातःकाल से ही विद्यालयों में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

विद्यालयों का समय भी प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिससे सुबह-सुबह ही बच्चे साफ-सुथरी वेशभूषा में किताबों का बैग लेकर विद्यालय पहुंचते दिखाई दिए। कई अभिभावक भी अपने बच्चों का हाथ थामे उन्हें प्रवेश दिलाने विद्यालय पहुंचे। समूचे विद्यालय परिसर में पहले ही दिन उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां बच्चों की मुस्कान और शिक्षकों का स्नेह एक नई शुरुआत का संकेत दे रहा था।

चंगेड़ी में नन्हीं बालिका का पारंपरिक स्वागत

चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सत्र के पहले दिन विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाली एक नन्हीं बालिका का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर एवं ऊपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार ने बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे प्रेरित किया।

निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण से खिले बच्चों के चेहरे

इसी के साथ विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी प्रारंभ किया गया। पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश कुमार मीणा द्वारा बच्चों को नई किताबें वितरित की गईं। नई किताबें हाथ में मिलते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और वे उत्साहपूर्वक अपने साथियों को पुस्तकें दिखाते नजर आए।

शिक्षकों ने किया उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित

विद्यालय स्टाफ ने भी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें नए सत्र में नियमित अध्ययन, अनुशासन और उत्कृष्ट परिणामों के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि "यह नया सत्र उनके जीवन में नई संभावनाओं और सफलताओं के द्वार खोलेगा।"

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story