बांसलिया राउमावि में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के नाम रोपे गए 10 नीम के पौधे
फतहनगर के राउमावि बांसलिया में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के नाम 10 नीम के पौधे रोपे गए, जानें पूरा कार्यक्रम और विद्यार्थियों का संकल्प।

तस्वीर में फतहनगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांसलिया के परिसर में शिक्षक और छात्र हाथों में नीम के पौधे लिए खड़े दिख रहे हैं।
फतहनगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांसलिया में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को समर्पित एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ‘नीम नारायण संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विद्यार्थियों ने 10 नीम के पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
विद्यालय के वृक्षारोपण प्रभारी प्रहलाद राय बड़गुर्जर ने बताया कि सवेरा चाय के प्रो. चेतन जी सेठिया पिछले 5 वर्षों से विद्यालय को 8 फीट ऊंचे नीम के पौधे उपलब्ध करवा रहे हैं। इन पौधों में से पूर्व में लगाए गए 10 पौधे अब बड़े पेड़ का रूप ले चुके हैं। इसी क्रम में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्रो. सेठिया द्वारा उपलब्ध कराए गए 10 नए नीम के पौधों का रोपण कक्षा 12 के छात्रों ने शहीदों की स्मृति में किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रहलाद राय बड़गुर्जर ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और सहयोग के लिए प्रो. चेतन सेठिया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार जोशी, उपाचार्य दीप्ति बाला यादव, सोहन लाल सुथार, डूलेसिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। छात्र-छात्राओं ने शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए पौधों की नियमित देखभाल का प्रण लिया।
विद्यालय परिवार का मानना है कि शहीदों की स्मृति में लगाए गए ये नीम के पेड़ आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते रहेंगे। यह पहल शहीदों के सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विद्यालय की सराहनीय भूमिका को भी दर्शाती है।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
