फतहनगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. महावीर प्रसाद जैन ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक हीरालाल जाट ने भी गुरु के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन और आदर्श आचरण का संदेश दिया।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार 'मिशन पढ़ो राजस्थान-2026' के अंतर्गत विद्यालय में 'रीड ए थॉन' गतिविधि का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पुष्पा सोलंकी ने किया। इस गतिविधि में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पठन-पाठन के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. महावीर प्रसाद जैन एवं विद्यालय स्टाफ ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और हरित वातावरण के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के सम्मान तथा विद्यालय परिसर को हरित एवं ज्ञानमय बनाने के संकल्प के साथ हुआ। आयोजन के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा, पठन-पाठन की संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश एक साथ दिया गया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story