फतहनगर। भीषण गर्मी के दौर में बेजुबान पक्षियों को राहत देने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांसलिया में एक सराहनीय पहल की गई, जिसने पर्यावरण संरक्षण और जीव दया के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। प्रेम सांई सेवा संस्थान, मावली के सहयोग से विद्यालय के दोनों परिसरों में पक्षियों के लिए मिट्टी के परिण्डे (जल पात्र) बांधे गए।

कार्यक्रम के तहत यूथ एवं ईको क्लब प्रभारी प्रहलाद राय बड़गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान द्वारा पिछले पांच वर्षों से लगातार “हर घर परिण्डा अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना और लोगों में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पहल केवल परिण्डे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों एवं स्टाफ को इन्हें प्रतिदिन पानी से भरने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, ताकि पक्षियों को नियमित रूप से पानी मिलता रहे और अभियान प्रभावी बना रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार जोशी, उप प्राचार्य दीप्ति बाला यादव सहित समस्त शिक्षक-स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और जीव दया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया जाता रहेगा, जिससे पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण की भावना को निरंतर मजबूती मिलती रहे।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story