राजस्थान सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और नागरिक सेवाओं को सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ में शुक्रवार को “शहरी सेवा शिविर-2026” का भव्य शुभारंभ किया गया। नगरपालिका परिसर में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन अधिशाषी अधिकारी छैल कंवर चारण, निवर्तमान पार्षदगण तथा क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में निवर्तमान पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, शिवलाल शर्मा और समाजसेवी रमेश तेली अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर नगरपालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सभी अतिथियों का माला और सूत की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

शिविर के पहले ही दिन आमजन की सक्रिय भागीदारी और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। शिविर में कुल 78 नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि पूर्व में लंबित मामलों सहित कुल 79 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान की गई।

दिनभर शिविर स्थल पर नागरिकों की भीड़ बनी रही, जहां विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और नगरीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए लोग पहुंचे। पूछताछ काउंटर पर तैनात नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारी लगातार नागरिकों की शंकाओं का समाधान करते रहे और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

अधिशाषी अधिकारी छैल कंवर चारण ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासनिक सेवाओं को आमजन के निकट लाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों को अपने कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। पहले ही दिन हुए प्रभावी निस्तारण ने शिविर की उपयोगिता और प्रशासनिक तत्परता को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story