राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आमजन की कठिनाइयों के त्वरित निवारण, सेवाओं के शीघ्र निस्तारण तथा स्थानीय जनसमस्याओं के मौके पर ही समाधान के उद्देश्य से नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ द्वारा पालिका परिसर में शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर में नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी (ईओ) श्रीमती फैल कंवर चारण, विभिन्न वार्डों के जनप्रतिनिधि, पूर्व पार्षदगण तथा शहर के प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अभियान के तहत आयोजित इस विशेष शहरी सेवा शिविर में विभिन्न जनहितैषी योजनाओं और सेवाओं से संबंधित कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए। पालिका प्रशासन एवं उपस्थित अधिकारियों की तत्परता के चलते प्राप्त आवेदनों में से 40 का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। शेष आवेदनों के शीघ्र नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित पटल प्रभारियों को पाबंद किया गया है।

शिविर के दौरान नगर विकास, नालियों एवं सड़कों की मरम्मत तथा नालियों की जेसीबी मशीन से सुचारू सफाई जैसे आवश्यक ढांचागत कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विकास कार्यों की गति और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक निर्देश दिए।

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को पृथक-पृथक रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उपयोगी वस्तुओं के पुनरुत्पादन और पुनः उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित सद्भावना केंद्र का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

इस पहल के अंतर्गत आमजन से कपड़े, किताबें, जूते-चप्पल तथा अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री एकत्रित कर उन्हें जरूरतमंद एवं निर्धन परिवारों तक पहुंचाने की जानकारी दी गई। नगरपालिका द्वारा संपूर्ण गतिविधि को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली और 'शून्य अपशिष्ट उत्सव' (Zero Waste Festival) की अवधारणा पर आयोजित किया गया, जिसकी उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने सराहना की।

नगरपालिका प्रशासन फतेहनगर-सनवाड़ ने सभी नगरवासियों से आगामी शहरी सेवा शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ उठाने तथा इस जनकल्याणकारी अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है।

यह जानकारी अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story