फतहनगर-सनवाड़ निकाय चुनाव: कांग्रेस ने बूथ और वार्ड स्तर पर रणनीति बनाई
आगामी नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और वार्डवार कार्यकारिणी गठन को लेकर गोपाल मिल परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

फतहनगर के गोपाल मिल परिसर में आयोजित कांग्रेस की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी नगरपालिका चुनाव हेतु संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करते हुए।
आगामी नगरपालिका फतहनगर–सनवाड़ चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंडल, नगर एवं यूथ कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 06 मई 2026 को सायं 5:00 बजे गोपाल मिल परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर पर मजबूत करने पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान प्रत्येक वार्ड में संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया तथा वार्डवार अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मावली प्रभारी जमनालाल शर्मा (बड़गांव), ललित गुर्जर (वल्लभनगर), नरेंद्र सिंह गुहिल, नरेंद्र शर्मा (वडगांव), मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल तथा मंडल महामंत्री ओम प्रकाश बार-बार उपस्थित रहे।
इसके साथ ही बैठक में पूर्व अध्यक्ष गोकल भील, पार्षद मनोहर लाल त्रिपाठी, सुनील मुंदड़ा, नरेश जाट, हमीदा बानो, विनोद यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवत सिंह राठौड़, राजेश त्रिपाठी, किशन गुर्जर, महेंद्र भील, गोवर्धन खटीक, रतन मीणा, विकास लावटी, देवीलाल तेली, महावीर जैन, प्यारचंद जटिया, विजय सिंह, रितेश यादव, राजकुमार खंडेलवाल, उमेश चेचानी, पुरुषोत्तम प्रजापत, निर्मल पाराशर, रतन भील, बाबूलाल भील, कन्हैयालाल शर्मा, बंशीलाल कुमावत, सत्यनारायण यादव, सतीश यादव, गोपाल सोनी, योगेश टांक एवं विद्याशंकर चनाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करना तथा आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा, जिससे कांग्रेस को विजय दिलाने की दिशा में ठोस आधार तैयार किया जा सके।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
