फतेहनगर में गर्मियों के पेयजल संकट से निपटने की तैयारी, नगर अध्यक्षा ने मंत्री से मांगा स्थायी समाधान
फतेहनगर-सनवाड़ में आगामी गर्मी के दौरान पेयजल संकट की आशंका को देखते हुए नगर अध्यक्षा ममता राजेश चपलोत ने जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को पत्र लिखा है। जानिए, पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए किन निर्माण कार्यों और योजनाओं की मांग की गई है।

फतेहनगर-सनवाड़। आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ की नगर अध्यक्षा ममता राजेश चपलोत ने पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की पहल की है। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को पत्र लिखकर नगरपालिका क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्माण कार्य करवाने की मांग की है।
नगर अध्यक्षा ने पत्र में नगरपालिका क्षेत्र में 6 से 7 नई पेयजल टंकियों तथा 5 से 6 ओपनवेल का निर्माण करवाने का आग्रह किया है। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने की मांग भी रखी है, ताकि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
उन्होंने गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट से निपटने के लिए आकस्मिक पेयजल योजना (Contingency Plan) तैयार करवाने का भी अनुरोध किया है। इस योजना के माध्यम से गर्मी के दौरान उत्पन्न होने वाली पेयजल संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
नगर अध्यक्षा ममता राजेश चपलोत ने कहा कि पेयजल प्रत्येक नागरिक की मूलभूत आवश्यकता है। गर्मी के मौसम में आमजन को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाना बेहद जरूरी है। उन्होंने नगरपालिका क्षेत्र के प्रत्येक प्रत्य...

Bhupesh Prajapat (Udaipur)
नाम: भूपेश प्रजापत
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)
परिचय
भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।
