राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ और आदर्श ज्ञान मंदिर माध्यमिक विद्यालय फतेहनगर में आयोजित आदर्श जीवन निर्माण व व्यक्तित्व विकास शिविर के तीसरे दिन बालक-बालिकाओं को योग, प्राणायाम, एक्यूप्रेशर और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को संगीत पर सूक्ष्म क्रियाएं भी करवाई गईं।

प्रशिक्षण सत्र में योग के अंतर्गत योग मुद्रासन, मंडूकासन, दंडासन और वक्रासन का अभ्यास कराया गया। वहीं प्राणायाम में भ्रामरी द्वितीय अभ्यास, ओ३मकार और शीतली का अभ्यास करवाया गया। एक्यूप्रेशर की क्रियाओं में रेन ताली और बहुत अच्छी ताली का अभ्यास कराया गया, जबकि हास्यासन के अंतर्गत दानव हंसी और फूल तोड़ हंसी सहित अन्य गतिविधियां करवाई गईं। प्रशिक्षकों ने इन सभी अभ्यासों के लाभों के बारे में भी विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।

शिविर के मुख्य प्रशिक्षक जीवनलाल आर्यवीर ने माता, पिता और गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि दुनिया में कोई देवता है तो वह यही तीनों हैं, जो मनुष्य को निरंतर कुछ न कुछ देते रहते हैं। उन्होंने मां की महिमा का वर्णन करते हुए हरि सिंह नलवा का सारगर्भित दृष्टांत भी सुनाया।

इस दृष्टांत को सुनकर विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी भाव-विभोर हो गए। आदर्श ज्ञान मंदिर माध्यमिक विद्यालय फतेहनगर के प्रधानाध्यापक अशोक दाधीच ने बताया कि यह शिविर दो दिन और चलेगा तथा इसका समापन समारोह शनिवार को प्रातः 8:30 बजे आयोजित किया जाएगा। अंत में ओ३म के उच्चारण के साथ दिन का सत्र संपन्न हुआ।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story