फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका क्षेत्र में लगातार गिरते भूजल स्तर और वर्षा की कमी के कारण पेयजल संकट गहराने की आशंका के बीच स्थायी समाधान की मांग उठाई गई है। पालिकाध्यक्ष ममता राजेश चपलोत ने 25 नवंबर को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को पत्र लिखकर नगर में पेयजल टंकियों, ओपनवेल और पाइपलाइन निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

पालिकाध्यक्ष ने पत्र में बताया कि वर्षा की कमी और लगातार नीचे जा रहे भूजल स्तर के कारण नगर क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। गर्मी के मौसम में नगरवासियों को पर्याप्त मात्रा में नियमित पेयजल उपलब्ध कराना गंभीर चुनौती बन जाता है। ऐसे में भविष्य में होने वाली पेयजल समस्या से बचने के लिए स्थायी व्यवस्था विकसित करना आवश्यक है।

इसके लिए पालिका क्षेत्र में 6 से 7 पेयजल टंकियों और 5 से 6 ओपनवेल का निर्माण करवाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही नगर की विभिन्न कॉलोनियों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने की मांग भी की गई है, ताकि जिन क्षेत्रों में अभी तक पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां के निवासियों को नियमित पेयजल मिल सके।

पत्र में पालिकाध्यक्ष ने ओगना खेड़ा, डीपी खेड़ा, नन्दवास, नया बंगला, कच्ची बस्ती, बसंत विहार, अरिहंत नगर और गोकुल विहार सहित कई क्षेत्रों का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में वर्तमान में पेयजल पाइपलाइन नहीं होने के कारण आमजन को प्रतिदिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है।

पालिकाध्यक्ष ने मंत्री से संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर पेयजल टंकियों, ओपनवेल और पाइपलाइन निर्माण के कार्य करवाने का आग्रह किया है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में पेयजल संकट से निपटने के लिए कंटीजेंसी प्लान तैयार करवाने की मांग भी पत्र के माध्यम से रखी गई है।

पालिकाध्यक्ष ममता राजेश चपलोत ने उम्मीद जताई कि विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई होने से फतहनगर-सनवाड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी और नगरवासियों को नियमित पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकेगी।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story