फतेहनगर। ग्रामीण युवाओं को डिजिटल तकनीक से जोड़ने और रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से हैंड इन हैंड इंडिया, उदयपुर की ओर से वाइल्ड गैंज़न फाउंडेशन परियोजना के तहत आयोजित दो दिवसीय बेसिक डिजिटल साक्षरता एवं उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में 33 युवक-युवतियों ने भाग लिया।

फतेहनगर स्थित एस.एस. कंप्यूटर एकेडमी में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कंप्यूटर की प्रारंभिक जानकारी के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), व्हाट्सएप के माध्यम से व्यवसाय संचालन, डिजिटल प्रचार-प्रसार, रिज्यूमे तैयार करने, ऑनलाइन कमाई के विभिन्न साधनों और उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

प्रशिक्षण में युवाओं को व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, आधुनिक तकनीक के माध्यम से व्यवसाय को आगे बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर तलाशने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षकों ने डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय उद्यम विकास प्रबंधक अमर सिंह राठौड़ ने किया। प्रतिभागियों के चयन एवं स्थानीय स्तर पर समन्वय में रेखा गोस्वामी का सहयोग रहा।

समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं डिजिटल कौशल का उपयोग रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में करने की बात कही। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story