फतेहनगर में 1 नवंबर को RSS का विराट पथ संचलन, विजयादशमी उत्सव की तैयारियां पूरी
विजयादशमी उत्सव के तहत द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण से निकलेगा संचलन, घोष की धुन पर स्वयंसेवक देंगे अनुशासन और एकता का संदेश।

फतेहनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से 1 नवंबर 2026, रविवार को विजयादशमी उत्सव एवं विराट पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संघ के स्वयंसेवकों में उत्साह है और आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
धर्म नगरी फतेहनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खण्ड फतेहनगर की ओर से आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे श्री द्वारिकाधीश मंदिर भूमि प्रांगण से शुरू होगा। इस दौरान पूर्ण गणवेश में संघ के स्वयंसेवक घोष की धुन के साथ कदम से कदम मिलाकर नगर के मुख्य मार्गों से पथ संचलन करेंगे।
पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवक समाज में अनुशासन, एकता, संगठन शक्ति एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद संचलन पुनः श्री द्वारिकाधीश मंदिर भूमि प्रांगण पहुंचेगा, जहां कार्यक्रम का समापन होगा।
विजयादशमी उत्सव एवं विराट पथ संचलन को लेकर संघ की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1 नवंबर को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम फतेहनगर में संघ के घोष और स्वयंसेवकों के अनुशासित कदमताल के साथ संपन्न होगा।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
