फतहनगर। आध्यात्मिक चेतना के केंद्र श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर, भगवा सर्कल पर आयोजित नौ दिवसीय श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ महायज्ञ के तृतीय दिवस आज समूचा वातावरण राममय हो गया। सद्गुरुदेव की पावन प्रेरणा एवं पाठकों की सक्रिय सहभागिता से 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2026 तक चलने वाले इस महायज्ञ में आज भक्ति और करुणा का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रातः 07 से 11 बजे तक चले पाठ के दौरान जब जनक नंदनी माता सीता की विदाई का प्रसंग आया, तो वहां उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें छलक उठीं और हर कोई भाव-विभोर हो गया।

महायज्ञ के तीसरे दिन आज सुबोध पाराशर द्वारा विधि-विधान से पूजन एवं देवताओं का आव्हान संपन्न करवाया गया। इसके पश्चात मुख्य व्यासपीठ को आज मानस प्रेमी किशनपुरी (गुरुजी), नटवरलाल अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल ने सुशोभित किया। इन विद्वानों के उच्च स्वर और लयबद्ध उद्घोष ने पांडाल में उपस्थित जनसमूह को भक्ति के सूत्र में बांधे रखा। पाठ के दौरान जनकपुरी में धनुषयज्ञ की वीरता, लक्ष्मण-परशुराम संवाद की प्रखरता, प्रभु श्री राम के मंगल विवाह का उल्लास, जनकपुर से सीता जी की विदाई के हृदयस्पर्शी क्षण तथा अंततः बारात के अयोध्या प्रवेश के भव्य प्रसंगों का अत्यंत सुंदर और सजीव पाठ किया गया।

इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में नगर के पंजीकृत गणमान्य पुरुष एवं महिला पाठकों ने पूर्ण उत्साह के साथ सामूहिक रूप से बैठकर पाठ का लाभ अर्जित किया। सामूहिक स्वर में गूँजती चौपाइयों ने फतहनगर के भगवा सर्कल क्षेत्र को दिव्यता से भर दिया। तीसरे दिन के पाठ के विश्राम के उपरांत श्री रामायण जी तथा श्री हनुमान जी की भव्य महाआरती उतारी गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। आरती के पश्चात सभी उपस्थित जनसमुदाय के मध्य प्रसाद का वितरण किया गया। यह धार्मिक आयोजन अपनी भव्यता और श्रद्धा के साथ नगर में सनातन संस्कृति की अलख जगा रहा है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story