फतहनगर: श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में रामायण पाठ, भरत-निषाद मिलन प्रसंग
पांचवें दिन सामूहिक रामायण पाठ में दशरथ मरण और भरत विरह के प्रसंग हुए, रामनवमी पर द्वारिकाधीश मंदिर में छप्पन भोग और भजन कीर्तन का आयोजन होगा।

फतहनगर। श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रहे सामूहिक रामायण पाठ के पांचवें दिन सोमवार को घोड़े के प्रेम, दशरथ मरण, भरत विरह और निषाद मिलन के करुणामय प्रसंग का भक्तों ने सस्वर पाठ किया। इस भक्तिमय प्रस्तुति ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को पूरी तरह भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का आगाज़ सुबोध पाराशर द्वारा मंत्रोचार के साथ पूजन एवं आव्हान करके किया गया।
व्यास पीठ से गूंजी रामायण की चौपाइयां
आज के विशेष आयोजन में मुख्य व्यास पीठ पर रामायण पाठक शिवकुमार डीडवानिया, अशोक कुमार अग्रवाल एवं नटवर अग्रवाल विराजित रहे। पाठ के विश्राम के पश्चात प्रातः 11:00 बजे पंडित सीताराम शर्मा द्वारा रामायण एवं हनुमान जी की महा आरती संपन्न की गई तथा उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण हुआ। सामूहिक रामायण पाठ के पांचवें दिन सोमवार को घोड़े के प्रेम, दशरथ मरण, भरत विरह, निषाद मिलन के करुणामय प्रसंग का भक्तों ने सस्वर पाठ कर सभी को भाव विभोर कर दिया।
रामनवमी पर द्वारिकाधीश मंदिर में होंगे भव्य आयोजन
इधर रामनवमी के पावन पर्व पर 26 मार्च गुरुवार को नगर के द्वारिकाधीश मंदिर में सुबह 10:00 बजे स्थानीय भजन कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का सुंदर आयोजन होगा। इसके पश्चात 11:30 बजे विधि-विधान से ध्वजा परिवर्तन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर स्वर्गीय पुरुषोत्तम पालीवाल की जन्म तिथि के उपलक्ष में द्वारिकाधीश व लड्डू गोपाल को दोपहर 12:15 बजे छप्पन भोग धराया जाएगा। द्वारकाधीश मंदिर विकास कमेटी ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भक्तों के शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। आयोजन के अंत में महा आरती व प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
