कबड्डी: फतहनगर के प्रिंस जनवा का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयन
गोराणा झाड़ोल में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर रहे प्रिंस अब 1 से 7 अक्टूबर तक कानोड़ में उदयपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

तस्वीर में नीले बैकग्राउंड के सामने एक छात्र की पासपोर्ट साइज पोर्ट्रेट फोटो दिख रही है।
फतहनगर। इंटाली निवासी प्रिंस जनवा पिता परसराम जनवा ने 17 वर्ष छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तर पर जगह बनाई है। जिला स्तरीय 17 वर्ष छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गोराणा, झाड़ोल में किया गया, जिसमें प्रिंस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान हासिल किया।
प्रिंस जनवा उदय शिक्षा मंदिर, खेरोदा में अध्ययनरत हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन उदयपुर जिले की टीम के लिए किया गया है। अब वे राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शारीरिक शिक्षक कैलाश जनवा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान प्रिंस टीम के बेस्ट रेडर रहे और उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय 17 वर्ष छात्र कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक तुलसी अमृत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कानोड़ में किया जाएगा।
प्रिंस जनवा के राज्य स्तर पर चयन होने पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, परिजनों एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अब प्रिंस उदयपुर जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
