स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर में आयोजित छह दिवसीय आदर्श जीवन निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर का सोमवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। शिविर में छात्र-छात्राओं को योग, व्यायाम और यौगिक क्रियाओं के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर के दौरान मुख्य प्रशिक्षक जीवनलाल आर्यवीर ने विद्यार्थियों को संगीत की मधुर धुनों के साथ स्फूर्तिदायक व्यायाम, योगासन, प्राणायाम, सूक्ष्म क्रियाएं, विभिन्न प्रकार की तालियां, हास्यासन, सिंहासन सहित अनेक यौगिक गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ इन अभ्यासों में भाग लिया।

समापन अवसर पर विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग एवं व्यायाम करने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. अजय जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग, व्यायाम और यौगिक क्रियाएं करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास संभव होता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन जयेश श्रीमाली ने किया। अंत में सामूहिक रूप से ‘ॐ’ के उच्चारण के साथ छह दिवसीय शिविर का समापन किया गया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story