आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ द्वारा बुधवार को नगरपालिका परिसर में शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों से जुड़े विभिन्न मामलों का निस्तारण करते हुए प्रशासन ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

नगरपालिका परिसर में आयोजित इस शिविर में अधिशाषी अधिकारी छैल कंवर चारण की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में निवर्तमान उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व पार्षद गजेन्द्र सिंह रावल, भैरूलाल बैरवा और सोहन खटीक सहित देहात अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मुकेश खटीक, विद्या निकेतन विद्यालय के प्रशिक्षक गोपालजी तथा शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 36 मामलों का संशोधन एवं निस्तारण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।

इसी क्रम में स्वच्छ भारत अभियान के तहत मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। लंबे समय से बंद एवं जाम पड़े नालों और नालियों की सफाई कराई गई ताकि आगामी वर्षा ऋतु में जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नगरपालिका प्रशासन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के अंतर्गत संचालित विभिन्न ट्रीटमेंट प्लांट्स का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमआरएफ, एसटीपी और आरडीएफ प्लांट्स की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को इन इकाइयों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऐसे शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन का सहयोग करें। शहरी सेवा शिविर-2026 न केवल जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण का माध्यम बना, बल्कि स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story