कृषि उपज समिति, फतहनगर द्वारा क्षेत्र के सभी काश्तकारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतहनगर मण्डी में दिनांक 26-03-2026, गुरुवार को "राम नवमी" के पावन पर्व के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा।

जिन्सों के विक्रय और प्रवेश पर रोक

मण्डी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस विशेष अवकाश के कारण मण्डी प्रांगण में किसी भी प्रकार का व्यापारिक कार्य नहीं होगा। आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि— "समस्त किसान भाइयों को सुचित किया जाता है कि कृषि उपज समिति, फतहनगर मण्डी में दिनांक 26-03-2026 गरुवार को राम नवमी का अवकाश रहेगा। अतः आप सभी किसान भाइयों से निवेदन है की आप अपनी कृषि जिन्स विक्रय हेतु मण्डी में नहीं लावें।"

मण्डी प्रशासन की विशेष अपील

अवकाश के दौरान मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सों को प्रवेश नहीं दिया जावेगा। प्रशासन ने यह कदम व्यवस्था बनाए रखने और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए उठाया है। अतः सभी किसान भाई इस सूचना को ध्यान में रखते हुए ही अपनी फसल लाने का कार्यक्रम तय करें। कृषि उपज समिति फतहनगर द्वारा इस सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

Updated On
Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story