फतहनगर (उदयपुर): राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित कृषि उपज मंडी समिति फतहनगर में आगामी छह दिनों तक व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह ठप रहेंगी। मंडी प्रशासन द्वारा समस्त किसान भाइयों को सूचित किया गया है कि विभिन्न अवकाशों और वार्षिक लेखा बंदी के चलते 28 मार्च से 2 अप्रैल तक मंडी प्रांगण में किसी भी प्रकार का क्रय-विक्रय कार्य नहीं किया जाएगा।

मंडी समिति द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, दिनांक 28 मार्च 2026 को चतुर्थ शनिवार, 29 मार्च 2026 को रविवार और 30 मार्च 2026 सोमवार को वार्षिक लेखा बंदी होने के कारण अवकाश रहेगा। इसके पश्चात 31 मार्च 2026 मंगलवार को महावीर जयंती, 1 अप्रैल 2026 बुधवार को मंडी व्यापार मंडल द्वारा घोषित अवकाश और 2 अप्रैल 2026 गुरुवार को हनुमान जयंती का पर्व होने के कारण मंडी प्रांगण बंद रहेगा। प्रशासन ने किसानों से विशेष अपील की है कि अवकाश की इस लंबी अवधि के दौरान वे अपनी कृषि उपज लेकर मंडी न आवें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मंडी बंद होने से पूर्व, दिनांक 27 मार्च 2026 को फतहनगर मंडी में कृषि जिंसों के भाव स्थिर देखे गए। अनाज मंडी में गेहूं के भाव न्यूनतम 2230 रुपये से अधिकतम 2630 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे। मक्का पीला हाइब्रिड के सौदे 1450 रुपये से 1790 रुपये के बीच हुए, जबकि चना 4992 रुपये से 5101 रुपये प्रति क्विंटल बिका। जौ की बात करें तो इसके भाव 2124 रुपये से 2170 रुपये के स्तर पर रहे और सरसों के भाव 6086 रुपये से लेकर 6601 रुपये प्रति क्विंटल के उच्चतम स्तर तक दर्ज किए गए। व्यापारिक अवकाश की इस घोषणा का सीधा प्रभाव स्थानीय आवक और क्षेत्र के कृषि व्यापार पर पड़ना तय है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story