फतहनगर मंडी में 12 और 13 अगस्त को नहीं होगी नीलामी, समिति ने किसानों को दी सूचना
फतहनगर मंडी में 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या और 13 अगस्त को सामाजिक कार्यक्रम के चलते नीलामी व बिक्री कार्य बंद रहेगा।

फतहनगर। कृषि उपज मंडी समिति फतहनगर ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि मंडी प्रांगण में 12 और 13 अगस्त 2026 को कृषि उपज की नीलामी एवं बिक्री का कार्य बंद रहेगा।
मंडी समिति के अनुसार 12 अगस्त 2026, बुधवार को हरियाली अमावस्या होने के कारण नीलामी कार्य बंद रहेगा। वहीं 13 अगस्त 2026, गुरुवार को मंडी में कार्यरत हम्मालों के सामाजिक कार्यक्रम में व्यस्त रहने के चलते भी नीलामी कार्य नहीं होगा।
हम्मालों ने 13 अगस्त को नीलामी कार्य बंद रखने के संबंध में मंडी समिति को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अनुरोध किया था। इस पर मंडी समिति ने दोनों दिनों के लिए नीलामी एवं कृषि उपज बिक्री कार्य बंद रखने की सूचना जारी की है।
कृषि उपज मंडी समिति फतहनगर ने समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि वे 12 एवं 13 अगस्त को अपनी उपज बिक्री के लिए मंडी में लेकर नहीं आएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह जानकारी कृषि उपज मंडी समिति फतहनगर के सचिव कुंदन देव ने दी। मंडी समिति की इस सूचना के अनुसार 14 अगस्त से नीलामी कार्य के संबंध में किसानों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कार्य करना होगा।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
