सूर्य के प्रचंड ताप और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मानवता की सेवा में तत्पर संस्था महावीर इंटरनेशनल दरीबा ने अपने "सबकी सेवा, सबको प्यार" के मूल सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए एक सराहनीय पहल की है। संस्था द्वारा क्षेत्र के मेहंदुरिया चौराहे पर शीतल जल प्याऊ का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को तपती दोपहर में ठंडे पेयजल की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष ग्रीष्मकाल के चार महीनों के दौरान आमजन की सेवा हेतु ठंडे पेयजल के कैंपरों की व्यवस्था की जाती है।

इस वर्ष की अभूतपूर्व गर्मी को देखते हुए विशेष प्रयासों के तहत लक्ष्मण दास जी के माध्यम से हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीएसआर (CSR) विभाग द्वारा 10 शीतल जल कैंपरों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही संस्था ने यह आश्वस्त भी किया है कि यदि भविष्य में आवश्यकता बढ़ती है, तो इन कैंपरों की संख्या में और वृद्धि की जाएगी। प्याऊ के उद्घाटन समारोह का प्रारंभ अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित जनसमूह के बीच गुड़-धनिया का वितरण कर मांगलिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।

समारोह के दौरान सीएसआर प्रतिनिधि नरेश सालवी एवं लक्ष्मण दास जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्याऊ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल दरीबा की ओर से पधारे हुए अतिथियों का ऊपरना ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं भामाशाह प्रमाण पत्र प्रदान कर भावभीना सम्मान किया गया। इस पुनीत कार्य के साक्षी बनने हेतु संभागीय अध्यक्ष निर्मल सिंघवी, स्पेशल इनवाइट गवर्निंग काउंसिल सदस्य विजय सिंह सुराणा, संस्था अध्यक्ष शौकीन बाबेल, सह सचिव रवि सिंघवी, उपाध्यक्ष ज्येश गोखरु, जवाहर सुखवाल, मनीष बंसल, ईश्वरलाल सिन्याल एवं ओम इंजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व राहगीर उपस्थित रहे। यह सेवा कार्य न केवल प्यासे कंठों को तृप्ति प्रदान करेगा बल्कि सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत करेगा।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story