वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारियां फतेहनगर-सनवाड़ में तेज हो गई हैं। इसी क्रम में महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज संस्थान एवं नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम आवरी माता मंदिर प्रांगण स्थित श्री राजपूत धर्मशाला में सर्व समाज एवं विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी 17 जून 2026 को आयोजित होने वाले जयंती समारोह और विशाल शोभायात्रा की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन को अधिक प्रभावशाली, अनुशासित और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित जनों ने पारंपरिक वेशभूषा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा आवरी माता मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर रोडवेज बस स्टैंड, हॉस्पिटल रोड, पंजाब नेशनल बैंक गली, पुराना बाजार, चंगेड़ी रोड, मैन चौराहा और मैन बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इसके बाद प्रताप चौराहे स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर पहुंचकर सभा का आयोजन किया जाएगा, जहां महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र समर्पण पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे।

बैठक के दौरान जयंती समारोह की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। इन समितियों को आयोजन से जुड़े अलग-अलग दायित्व सौंपे गए, ताकि कार्यक्रम का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा सके।

बैठक में संस्थान अध्यक्ष फतेह सिंह राणावत, उपाध्यक्ष भैरूसिंह चौहान, महामंत्री रायसिंह चूण्डावत, संरक्षक भोमसिंह चूण्डावत, मंत्री अभयसिंह चौहान सहित संस्थान पदाधिकारियों, समाजजनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्व समाज के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव एवं सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में दिखाई दिए व्यापक सामाजिक सहभागिता और उत्साह ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि फतेहनगर में महाराणा प्रताप जयंती इस वर्ष केवल एक स्मृति समारोह नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक गौरव और ऐतिहासिक चेतना का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आएगी।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story