फतहनगर: गणपति पेट्रोल पंप के पास गिरे जेवर दीपक पारीक ने मालिक को लौटाए
गिलूंड निवासी दीपक पारीक को सड़क पर मिले थे कीमती जेवर, पहचान की पुष्टि के बाद वास्तविक मालिक को सुरक्षित सौंपे गए।

फतहनगर में एक कमरे में दीपक पारीक अन्य लोगों की मौजूदगी में जेवर सौंपते हुए।
फतहनगर। गणपति पेट्रोल पंप के आसपास किसी व्यक्ति के कीमती जेवर गिर गए थे। ये जेवर गिलूंड निवासी दीपक पारीक पुत्र गिरिराज पारीक को मिले। दीपक पारीक ने बिना किसी लालच के ईमानदारी का परिचय देते हुए जेवर पेट्रोल पंप पर जमा करा दिए।
जेवर मिलने की सूचना के बाद संबंधित व्यक्ति की तलाश की गई। पहचान और पूरी तसल्ली के बाद जेवर उनके वास्तविक मालिक को वापस सौंप दिए गए। खास बात यह रही कि जिन दीपक पारीक को ये जेवर मिले थे, उन्हीं के हाथों से जेवर उनके मालिक को लौटाए गए।
जेवर वापस मिलने पर परिजनों और साथियों ने दीपक पारीक की ईमानदारी की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। इस दौरान मुकेश खटीक, रोशन बैरवा, प्रकाश पुरी, विकास सोनी, प्रकाश देवड़ा सहित अन्य साथियों की मौजूदगी में जेवर लौटाए गए।
इस अवसर पर कहा गया कि आज के समय में जब कीमती वस्तु मिलने पर कई लोग अपना ईमान खो बैठते हैं, ऐसे समय में दीपक पारीक ने मानवीय मूल्यों और ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उनकी इस नेक पहल से यह संदेश मिलता है कि समाज में धर्म, नीति और मानवता आज भी जीवित है और ऐसे ईमानदार लोगों के कारण आगे भी कायम रहेगी।
जेवर वापस मिलने पर संबंधित व्यक्ति ने दीपक पारीक का साधुवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस तरह गणपति पेट्रोल पंप के पास मिले कीमती जेवर उनके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने में दीपक पारीक की ईमानदारी मिसाल बनी।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
