फतहनगर कृषि उपज मंडी में तीन दिन नीलामी बंद, 18 से 20 अक्टूबर तक किसान उपज लेकर नहीं आएं
दुर्गाष्टमी और विजयादशमी के पर्व के चलते मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि वे इन तिथियों पर उपज लेकर न पहुंचें।

उदयपुर जिले की फतहनगर कृषि उपज मंडी में दुर्गाष्टमी और विजयादशमी पर्व के अवसर पर लगातार तीन दिन नीलामी कार्य बंद रहेगा। कृषि उपज मंडी समिति फतहनगर की ओर से जारी प्रेसनोट में किसानों को इसकी सूचना देते हुए निर्धारित तिथियों पर अपनी उपज बिक्री के लिए मंडी प्रांगण में नहीं लाने की अपील की गई है।
मंडी समिति के अनुसार, रविवार, 18 अक्टूबर 2026, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को दुर्गाष्टमी तथा मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी पर्व का अवकाश रहेगा। इन तीनों दिनों में मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य बंद रहेगा।
कृषि उपज मंडी समिति फतहनगर के सचिव ने समस्त किसान भाइयों से निवेदन किया है कि वे 18 अक्टूबर, 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर 2026 को अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी में नहीं लाएं। पर्वों के अवसर पर घोषित इस तीन दिवसीय अवकाश के चलते उक्त तिथियों में मंडी में उपज की नीलामी नहीं होगी।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
