फतहनगर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर फतहनगर में श्रद्धा और धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही नगर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। अखाड़ा मंदिर और द्वारिकाधीश मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक महत्व के चलते व्रतधारी महिलाओं ने नगर के तालाब पर पहुंचकर दीपदान की परंपरा निभाई। महिलाओं ने तालाब के किनारे दीप प्रज्वलित कर धार्मिक अनुष्ठान किए। दीपों की रोशनी से तालाब का किनारा भक्तिमय नजर आया। दिनभर मंदिरों में दर्शन-पूजन और तालाब पर दीपदान सहित विभिन्न धार्मिक गतिविधियों के चलते नगर में पर्व का माहौल बना रहा।

वहीं, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर व्यापार मंडल के आह्वान पर नगर के बाजारों और कृषि उपज मंडी में अवकाश रहा। इसके चलते बाजारों में व्यापारिक गतिविधियां बंद रहीं। धार्मिक आयोजन और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अवकाश के बीच नगर में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया।

Updated On
Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story