फतहनगर में महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज संस्थान ने करणी सैनिकों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा। संस्थान ने 3 अगस्त 2026 को जयपुर में श्री करणी सेना के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज और करणी सैनिक श्री देवेन्द्र सिंह जी पलाड़ा के शहीद हो जाने पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिनांक 05/08/26 को आवरी माताजी प्रांगण स्थित श्री राजपूत धर्मशाला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने श्री देवेन्द्र सिंह जी पलाड़ा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के बाद महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज संस्थान के सदस्यों ने श्री करणी सेना द्वारा जयपुर में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर की गई पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया।

संस्थान ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर जल तोपों (Water Cannon) का प्रयोग किए बिना सीधे लाठीचार्ज कर दिया। संस्थान के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान गोद में छोटे-छोटे बच्चों को लेकर शामिल हुई महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया।

प्रशासन और अधिकारियों की इस कार्रवाई को लेकर महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज संस्थान के सदस्यों ने स्वर्ण समाज के गणमान्य जनों के साथ तहसीलदार के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय श्री भजनलाल जी शर्मा को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक व्यवस्था और परंपराओं के विरुद्ध बताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई, ताकि प्रदेश में स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था बनी रहे।

इस अवसर पर महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज संस्थान के अध्यक्ष फतह सिंह राणावत बंगला, संरक्षक भोम सिंह चुण्डावत खेड़ी, पर्वत सिंह राणावत नया बंगला, महामंत्री राय सिंह चुण्डावत खेड़ी, करणी सेना जिला संयोजक भगवत सिंह राठौड़, सत्यनारायण अग्रवाल, करण सिंह गौड़, महेंद्र सिंह झाला धनेरिया, धर्मेश चैपलोत, कुबेर सिंह राठौड़, अशोक सिंह राणावत, भेरूलाल, भगवान सिंह गौड़, शक्ति सिंह राणावत, करणी सी तहसील अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह सनवाड़, सुनील कुमार, हमीदा बानो, बाघ सिंह राजावत, रघुराज सिंह सादड़ी, किशन सिंह, देवीलाल तेली, प्रहलाद सिंह, दशरथ सिंह, कैलाश चंद्र, शंकर सिंह, कुबेर सिंह, रणजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह, मनरूप सिंह और अरविंद सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

ज्ञापन के माध्यम से संस्थान ने जयपुर में हुई पुलिस कार्रवाई के संबंध में जवाबदेही तय करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story