जेवाणा जीएसएस पर 2 मेगावाट सोलर प्लांट शुरू, रबी सीजन में किसानों को मिलेगी नियमित और गुणवत्तापूर्ण बिजली
फतहनगर के जेवाणा जीएसएस पर प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत 2 मेगावाट सोलर प्लांट शुरू हुआ। जानिए इससे रबी सीजन में किसानों को क्या लाभ मिलेगा।

फतहनगर के जेवाणा स्थित सब-स्टेशन पर सोलर पावर प्लांट के संचालन के दौरान मौजूद तकनीकी अधिकारी एवं प्रोजेक्ट टीम।
फतहनगर। प्रधानमंत्री कुसुम योजना (कम्पोनेंट-ए) के तहत 33/11 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) जेवाणा पर स्थापित 2 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट गुरुवार को विधिवत रूप से चालू कर दिया गया। इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के कृषि उपभोक्ताओं को विशेष रूप से रबी सीजन के दौरान नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
सोलर प्लांट के संचालन से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध होने के साथ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भी अधिक सुदृढ़ होगी। परियोजना का उद्देश्य कृषि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है, जिससे रबी सीजन में बिजली उपलब्धता में सुधार होगा।
प्लांट की मीटरिंग एवं संचालन प्रक्रिया के दौरान नेत्रपाल सिंह (अधिशासी अभियंता, मीटर), संजय कुमार झंवर (अधिशासी अभियंता, प्रोजेक्ट), हरिशंकर मीणा (सहायक अभियंता, मावली), मनीष पालीवाल (सोलर प्रोजेक्ट) सहित मावली की समस्त तकनीकी टीम उपस्थित रही। 2 मेगावाट क्षमता वाले इस सोलर पावर प्लांट के संचालन से क्षेत्र के किसानों को नियमित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सहायता मिलने की उम्मीद है।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
