फतहनगर। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतहनगर की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। हाल ही में संपन्न हुए श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के चुनाव में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

घोषित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में शांतिलाल पीपाड़ा, पारसमल बाफना, थावरचंद बाफना, आनंदीलाल सुराणा, लक्ष्मी लाल खेरोदिया, प्रभु लाल जैन व पारसमल सांखला का मनोनयन किया गया। मंत्री पद पर सुरेश कुमार सिसोदिया तथा कोषाध्यक्ष पद पर विमल कुमार गडोलिया को जिम्मेदारी दी गई।

संघ प्रमुख के रूप में रमेश कुमार मारु, उपाध्यक्ष महेश कुमार बाबेल, सह मंत्री निलेश पोखरना, सह कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार बापना तथा संगठन मंत्री डूंगर सिंह सिंयाल को मनोनीत किया गया। परियोजना मंत्री भगवती लाल चपलोत, कार्यक्रम प्रबंधन मंत्री राकेश कुमार चपलोत, चंद्रप्रकाश तातेड, गगन सामोता, राहुल पिछोलिया और रोहित भंडारी को भी कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी गई।

साधना सदन व्यवस्था मंत्री का दायित्व भूपेंद्र कुमार कोठारी तथा प्रचार प्रसार मंत्री का दायित्व ओमप्रकाश कोठारी को सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डालचंद सहलोत, झमक लाल बडालमिया, सुंदरलाल पिछोलिया, दिलीप कुमार मेहता, सुरेश चंद्र बापना, नक्षत्र मल रांका, अनिल कुमार सिंघवी, विनोद कुमार सामर, राजेंद्र कुमार पीपाड़ा, विकास पीपाड़ा, लोकेश कुमार मेहता, चंद्र प्रकाश कोठारी व प्रकाश चंद्र कोठारी आदि चुने गए।

श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन के निर्विरोध चुने जाने के बाद घोषित यह कार्यकारिणी संघ की आगामी व्यवस्थाओं और गतिविधियों के संचालन के लिए गठित की गई है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story