फतहनगर: अवैध घरेलू गैस रिफिलिंग पर रसद विभाग का छापा, 21 सिलेंडर जब्त
जिला रसद अधिकारी सृष्टि डबास के नेतृत्व में बंशीलाल के मकान पर हुई कार्रवाई, मौके से दो रिफिलिंग मशीनें और भारी मात्रा में घरेलू सिलेंडर बरामद।

फतहनगर के उदयपुर रोड पर सोमवार को जिला रसद अधिकारी सृष्टि डबास के निर्देशन में टीम ने बंशीलाल के मकान पर छापा मारकर अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया।
फतहनगर। नगर में लम्बे समय से गाड़ियों में अवैध घरेलू गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था। गैस संकट के बाद भी यह काम बदस्तूर जारी था। गैस संकट के बीच सिलेंडरों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने को लेकर जिला प्रशासन और रसद विभाग ने सोमवार को यहाँ एक मकान पर छापा मारा।
विनायक वाटिका के सामने कार्रवाई और जब्ती
विनायक वाटिका के सामने स्थित इस घर से 21 घरेलू सिलेंडर और 2 रिफलिंग मशीनें जब्त की गईं। जिला रसद अधिकारी प्रथम सृष्टि डबास (ट्रेनी IAS) के निर्देशन में टीम ने फतहनगर की विनायक वाटिका के सामने उदयपुर-फतहनगर रोड स्थित बंशीलाल के मकान पर जांच की।
इस दौरान मौके से 21 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए और दो गैस रिफिलिंग मशीनें पाई गई, जिनमें से एक मशीन से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किया जा रहा था। टीम ने दोनों मशीनों को जब्त कर लिया।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
