फतहनगर हिन्दू सम्मेलन: लदानी में सर्व समाज को दिया गया आमंत्रण
मेवाड़ के लदानी में ग्रामीणों ने एक फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन और कलश यात्रा के लिए जनसंपर्क कर आमंत्रण पत्र बांटे।

लदानी के श्री चारभुजा मंदिर परिसर में २९ जनवरी २०२६ को हिन्दू सम्मेलन की तैयारी हेतु एकत्रित ग्रामीण और कार्यकर्ता जानकारी साझा करते हुए।
लदानी (मेवाड़) | 29 जनवरी 2026, गुरूवार
लदानी में फतहनगर एक फरवरी हिन्दू सम्मेलन का आमंत्रण पत्र दिया गया। फतहनगर मंडल का विशाल हिन्दू सम्मेलन एक फरवरी को फतहनगर में आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन एवं कलश यात्रा का कार्यक्रम
एक फरवरी को एक बजे कलश यात्रा अखाड़ा मंदिर फतहनगर से कृषि उपज मंडी फतहनगर सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर मे समापन एवं धर्म सभा होगी। हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
सहभागिता और क्षेत्रीय उपस्थिति
फतहनगर मंडल के इन क्षेत्रों के नर-नारी, ग्रामीण, बालक-बालिका, युवा और वरिष्ठ नागरिक भाग लेंगे:
- चुण्डावत खेड़ी
- भाण्डावास
- वासनी कला
- लदानी
- गंदोली खेड़ा
- विशनपुरा
- लदाना
- गुजरों की वासनी
उपस्थित ग्रामवासी एवं गणमान्य जन
लदानी श्री चारभुजा मंदिर परिसर में कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित ग्रामवासी उपस्थित रहे:
बंशी अहीर, कैलाश पुरी गोस्वामी, हिरा लाल मीणा, हरिश पालीवाल, भगवान लाल लौहार, तुलसी राम गाडरी, हितेश गाडरी, चुन्नी लाल अहीर, मुकेश पालीवाल, रतन लाल अहीर, माधु दास वैष्णव, मंशा पुरी गोस्वामी, गंगा राम अहीर, सोहन लाल अहीर, कार्तिक गाडरी, लक्ष्मी लाल राव, रीना गाडरी, शानु गाडरी, सीवानी मीणा, जिज्ञासा गाडरी, वर्षा गाडरी, देवेन्द्र पुरी गोस्वामी, आयूष पुरी गोस्वामी, वंश पुरी गोस्वामी, लक्ष्य पुरी गोस्वामी, कल्पित पुरी गोस्वामी, कैलाश अहीर, शंकर अहीर, ऋषि गाडरी, दिशा गाडरी, पूनम गाडरी, शिवानी गाडरी, भव्यांस गाडरी, चंदा देवी गोस्वामी, रतन गाडरी।
आधिकारिक जानकारी
"उक्त जानकारी लदानी के बंशी (शंकर) अहीर ने दी।"
हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
