फतहनगर में कैंसर मरीजों के लिए विग निर्माण और उनके आत्मविश्वास को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से कार्यरत सामाजिक संस्था द प्रोग्रेसिव नेशन ने सह-संस्थापक पारुल वर्डिया के नेतृत्व में 58वाँ हेयर डोनेशन अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। अभियान के दौरान विभिन्न शहरों की सात महिलाओं ने अपने 12 इंच लंबे बाल दान कर कैंसर से जूझ रहे मरीजों के जीवन में नई उम्मीद जगाने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

अभियान में फतहनगर की शिल्पा पालीवाल (पत्नी मनीष पालीवाल), अंकिता जाट एवं सुनीता जाट (पुत्रियाँ रामेश्वर जाट), उदयपुर की सीए नेहा चोपड़ा, भीलवाड़ा की संजना जैन एवं सीमा सोमानी तथा चित्तौड़गढ़ की काव्या योगी एवं पुष्पा सुखवाल ने स्वेच्छा से अपने बाल दान किए। इन सभी महिलाओं ने कैंसर मरीजों के लिए विग निर्माण में सहयोग देकर सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

हेयर डोनेशन अभियान को सफल बनाने में एमजी यूनिसेक्स सैलून के मनीष सेन, अनीता चौधरी, उमा शर्मा और आशा वर्डिया ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। उनके सहयोग से सभी हेयर डोनेशन की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर संस्था की सह-संस्थापक पारुल वर्डिया ने कहा कि हेयर डोनेशन केवल बालों का दान नहीं, बल्कि कैंसर मरीजों के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और मुस्कान को लौटाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी हेयर डोनर्स का आभार व्यक्त करते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस सेवा अभियान से जुड़ने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि द प्रोग्रेसिव नेशन संस्था पिछले तीन वर्षों से लगातार हेयर डोनेशन अभियान चलाकर कैंसर मरीजों के लिए विग उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था द्वारा अब तक 58 सफल हेयर डोनेशन अभियान पूरे किए जा चुके हैं, जो समाज में सेवा, संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल बन चुके हैं। संस्था का यह प्रयास न केवल कैंसर मरीजों को मानसिक संबल प्रदान कर रहा है, बल्कि समाज में परोपकार और जनसेवा की भावना को भी मजबूत कर रहा है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story