फतहनगर। स्व. श्रीमती कमलादेवीजी एवं स्व. श्रीमान फतहलालजी जैन की पावन स्मृति में आगामी 23 मई 2026, शनिवार को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पित एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित यह शिविर फतह फार्म हाउस, अरिहंत नगर के पीछे, धुणी, फतहनगर में संपन्न होगा, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।

प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलने वाले इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा जटिल रोगों का परामर्श दिया जाएगा। चिकित्सा दल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश पटेल, न्यूरो सर्जन डॉ. उदय भौमिक, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रमोद रावल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी चौबीसा, टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश चौधरी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक जैन तथा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.पी.एस. चौहान अपनी विशिष्ट सेवाएं देंगे। आयोजन के दौरान मरीजों के लिए परामर्श के साथ-साथ एक्स-रे, बी.पी. जांच, शुगर जांच एवं बोन डेंसिटी चेकअप जैसी महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त, मरीजों को निःशुल्क दवाइयां एवं पेशेंट किट का वितरण किया जाएगा। शिविर के सफल संचालन हेतु आयोजकों ने मरीजों से आग्रह किया है कि वे पूर्व की जांच रिपोर्ट एवं परामर्श पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। पंजीकरण हेतु संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने संपूर्ण क्षेत्रवासियों से इस जनहितकारी शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर स्वास्थ्य लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story