स्व. श्रीमती कमलादेवीजी एवं स्व. श्रीमान फतहलालजी जैन की पावन स्मृति में 23 मई 2026, शनिवार को फतहनगर में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक फतह फार्म हाउस, अरिहंत नगर के पीछे, धुणी, फतहनगर में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान करेंगे।

शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश पटेल, न्यूरो सर्जन डॉ. उदय भौमिक, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रमोद रावल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी चौबीसा, टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश चौधरी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक जैन तथा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.पी.एस. चौहान अपनी सेवाएं देंगे।

आयोजकों के अनुसार शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ एक्स-रे, बी.पी. जांच, शुगर जांच एवं बोन डेंसिटी चेकअप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां एवं पेशेंट किट का वितरण भी किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

शिविर में पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9079693447, 7891081088 एवं 9521143541 जारी किए गए हैं। आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे अपने पूर्व के जांच रिपोर्ट एवं परामर्श पत्र साथ लेकर शिविर में पहुंचे, जिससे चिकित्सकीय परामर्श और उपचार प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

क्षेत्रवासियों के लिए आयोजित यह विशाल चिकित्सा शिविर स्वास्थ्य सेवाओं तक आमजन की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story