फतहनगर। स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए कला एवं वाणिज्य दोनों संकायों में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर अपना परचम लहराया है। विद्यालय का परिणाम संख्यात्मक एवं गुणात्मक दोनों दृष्टि से बेहद सराहनीय रहा।

कला संकाय की मेधावी छात्राओं का प्रदर्शन

कला संकाय में दिशा मंडोवरा ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं काव्या राणावत एवं टीना लोहार ने 87.80% तथा ईरम खानम ने 87.20% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वाणिज्य संकाय में विद्यार्थियों की उपलब्धि

वाणिज्य संकाय में दिव्यांशु खटीक ने 88.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंजली सुथार ने 88.00% एवं जया गोस्वामी ने 86.40% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

बालिका प्रोत्साहन योजना और सम्मान

विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि विद्यालय की 12 बालिकाओं ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जिन्हें राजस्थान सरकार की ओर से बालिका प्रोत्साहन राशि के तहत 5,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से बधाई

विद्यालय के निदेशक अजय जैन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि "यह सफलता सभी के संयुक्त प्रयास, समर्पण एवं मेहनत का परिणाम है।"

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story