फतहनगर: जिला स्तरीय खो-खो छात्रा प्रतियोगिता की तिथियों में संशोधन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में अब खो-खो प्रतियोगिता 23-26 सितंबर के बजाय 21 से 24 सितंबर तक आयोजित होगी।

फतहनगर। सत्र 2026-27 की 70वीं जिला विद्यालयी 14 वर्ष आयु वर्ग छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित होने वाली खो-खो छात्रा जिला स्तरीय प्रतियोगिता की निर्धारित तिथियों में संशोधन किया गया है। अब प्रतियोगिता 21 से 24 सितंबर 2026 तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव (मावली) में आयोजित होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) दुर्गेश कुमार मेनारिया ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव (मावली) के प्रधानाचार्य के अनुरोध तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, मावली की अनुशंसा के आधार पर प्रतियोगिता की पूर्व निर्धारित तिथियों में बदलाव किया गया है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खो-खो छात्रा प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित होनी थी। संशोधित कार्यक्रम के तहत अब इसका आयोजन 21 से 24 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन से संबंधित अन्य सभी नियम एवं शर्तें पूर्व आदेश के अनुसार यथावत रहेंगी।
संशोधित कार्यक्रम के संबंध में उदयपुर जिले के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं संस्था प्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही 14 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं की खो-खो जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की नई तिथियां प्रभावी हो गई हैं।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
