फतहनगर। श्री सकल दिगंबर जैन समाज फतहनगर की ओर से पर्युषण पर्व के अंतर्गत शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को आरजव धर्म की पूजा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ की गई। समाजजनों ने मंदिर पहुंचकर भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए।

कार्यक्रम के दौरान अभिषेक की प्रथम बोली श्रीमान विनोद कुमार, लोकेश कुमार एवं मनीष कुमार लीडोडिया परिवार की ओर से तथा द्वितीय बोली श्रीमान रवि कुमार एवं दीपक कुमार लीडोडिया परिवार की ओर से ली गई।

इसी प्रकार प्रथम शांतिधारा की बोली रमेशचंद्र, धर्मेंद्र कुमार एवं पंकज कुमार की ओर से तथा द्वितीय शांतिधारा की बोली महेश, पीयूष एवं अर्पित लीडोडिया परिवार की ओर से ली गई।

धार्मिक आयोजन के दौरान आरजव धर्म के महत्व पर प्रवचन दिए गए। इसके साथ ही समाजजनों के लिए प्रश्नोत्तर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने आरजव धर्म के माध्यम से जीवन में सरलता, निष्कपटता और सत्यनिष्ठा अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और श्रद्धापूर्वक धार्मिक आयोजनों में भाग लिया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story