फतेहनगर क्षेत्र में निराश्रित एवं बीमार गौवंश को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज सनवाड़ रीको औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य मार्ग के समीप प्रस्तावित गौ चिकित्सालय निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

यह आयोजन श्री पशुपतिनाथ निराश्रित पशु सेवा समिति के तत्वावधान में ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी एवं गुरु पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न किया गया। भूमि पूजन की संपूर्ण विधि पंडित आशुतोष दाधीच द्वारा संपन्न करवाई गई। कार्यक्रम में गौमाता एवं नंदी महाराज को प्रधान संरक्षक मानते हुए उनके सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष चंचल स्वर्णकार, संरक्षक मुकेश गडोलिया एवं सत्यनारायण अग्रवाल, सचिव निखिल खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल व साहिल अग्रवाल, व्यवस्थापक प्रिंस तेली सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन राजेश चपलोत, वरदीशंकर बुनकर, वरिष्ठ समाजसेवी मांगीलाल सांखला, शिवकुमार डिडवानिया तथा पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम कुमावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस गौ चिकित्सालय के निर्माण से क्षेत्र के निराश्रित एवं घायल पशुओं को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे गौ संरक्षण एवं सेवा कार्यों को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र में पशु कल्याण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story