फतहनगर में जनहित से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर 3 बजे कांग्रेस मंडल फतहनगर-सनवाड़ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) श्री रमेश चंद्र सीरवी एवं अधिशासी अधिकारी (ईओ) श्रीमती छैल कुंवर चारण को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर क्षेत्र में सार्वजनिक हित से जुड़े विभिन्न लंबित कार्यों को तत्काल प्रभाव से करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करते हुए आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के समक्ष नगर क्षेत्र की जनहित संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सार्वजनिक हित के कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि आम नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं समय पर मिल सकें।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, महामंत्री ओमप्रकाश बारबर, नगर महामंत्री एवं पार्षद सुनील मुंदड़ा, पार्षद नरेश जाट, महासचिव राजेश त्रिपाठी, देवीलाल तेली, एसटी प्रकोष्ठ के रतन मीणा, मीडिया प्रभारी निर्मल पाराशर, वरिष्ठ नेता भगवत सिंह राठौड़, बंसीलाल तेली, शांति देवी यादव, कन्हैयालाल शर्मा, शरीफ भाई, विकास लावटी, किशन गुर्जर, अर्जुन सिंह राजपूत सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story