फतहनगर। बाल दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भील बस्ती ईन्टाली में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। मंजरी फाउंडेशन, एलएनटी फाइनेंशियल सर्विसेज एवं नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ओमप्रकाश किराड़ ने की, जबकि डॉ. ललित नारायण आमेटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डिजिटल सखी ईन्टाली भारती आमेटा, वर्षा भाट (डीएस भीमल) एवं सोनू पालीवाल (डीएस लोपाड़ा) शामिल रहीं। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिए आकर्षक रूप दिया। लोगो रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 7 की पायल भील ने मंजरी फाउंडेशन का लोगो बनाया, जबकि कक्षा 8 की पायल भील ने एलएनटी फाइनेंशियल सर्विसेज का लोगो रंगोली के माध्यम से उकेरा। दोनों प्रतिभागियों को चित्रकला किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता के परिणामों में अनिल भील ने प्रथम स्थान हासिल किया। चेतना भील द्वितीय, मीरा भील तृतीय और जानू भील चतुर्थ स्थान पर रहीं। विजेता विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं चित्रकला किट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रीतम सिंह मीणा, सोनू कुमारी, अनिता मीना, रेखा माली, कमल कुमार गुर्जर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। बाल दिवस पर आयोजित इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर दिया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story