फतहनगर। बीका खेड़ा गांव में जल सुरक्षा और जल संरक्षण को लेकर आयोजित तीन दिवसीय जल सुरक्षा योजना निर्माण कार्यशाला 7 से 9 सितम्बर तक सम्पन्न हुई। टाटा ट्रस्ट एवं मंजरी फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम पंचायत चंगेड़ी के बीका खेड़ा गांव स्थित तकाजी बाबजी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यशाला में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यशाला में गांव के करीब 60 से 70 महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल हुए। तीन दिनों के दौरान ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण कर विभिन्न जल स्रोतों का अवलोकन किया गया। इस दौरान जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की संभावनाओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को गांव में उपलब्ध जल संसाधनों के संरक्षण, वर्षा जल को रोकने तथा भूजल स्तर में सुधार के लिए सामुदायिक स्तर पर किए जा सकने वाले प्रयासों की जानकारी दी गई।

कार्यशाला के अंतिम दिन ग्रामीणों की सहभागिता से ग्राम जल सुरक्षा समिति का गठन किया गया। समिति गांव में जल सुरक्षा, जल संरक्षण तथा जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यशाला में मंजरी फाउंडेशन की ओर से राम अवतार सिंह, मनोज सैनी एवं राजकुमार तथा पंचायत जल सहायकों सुरेश मेघवाल, यशवंत मीणा, भगवंती जाट एवं रेखा कुंवर की उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।

इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में वर्षा जल को अधिक से अधिक रोकने, परंपरागत एवं उपलब्ध जल स्रोतों के संरक्षण तथा भूजल स्तर में सुधार के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यशाला के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने के साथ गांव की स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जल सुरक्षा योजना तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story