फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में शनिवार को ध्रुव चेरेटिबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. महावीर प्रसाद जैन ने की, जबकि मुख्य अतिथि दिलीप खंडेलवाल रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ के सहयोग से ट्रस्ट द्वारा 50 गड्ढे खुदवाकर ट्री गार्ड सहित 50 पौधे लगाए गए।

मुख्य अतिथि दिलीप खंडेलवाल ने पौधरोपण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक हीरालाल जाट ने कार्यक्रम में प्रेरक की भूमिका निभाई। ध्रुव चेरेटिबल ट्रस्ट की ओर से विद्यालय को 50 बड़े पौधे और 50 ट्री गार्ड उपलब्ध कराए गए। साथ ही पौधारोपण के लिए मशीन से 50 गड्ढे भी खुदवाए गए।



कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की ओर से विद्यालय के सभी 400 विद्यार्थियों को अल्पाहार भी कराया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के लक्ष्मी लाल जखंडेलवाल, इन्दु बाला जैन, दिनेश बड़ाला और मनोज लोढ़ा उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य डॉ. महावीर प्रसाद जैन ने अतिथियों का दुपट्टा एवं अपने द्वारा लिखित उपन्यास ‘योंही’ भेंट कर सम्मान किया। स्वागत उद्बोधन में उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों से अतिथियों का परिचय कराया। सरकारी विद्यालय में संचालित गतिविधियों को देखकर सभी अतिथि प्रभावित हुए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के नरपत कुमार, पूनम मेघवाल, बंसती नरुका, संध्या सोलंकी, पुष्पा सोलंकी, भाग्य लक्ष्मी रेगर, नवीन कुमार, विकास पाराशर, सुमन सहाय और देवेश भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में किया गया यह पौधरोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक सहभागिता का संदेश देकर संपन्न हुआ।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story